नैनीताल : गौरतलब है कि बीते दिन गुरूवार से हल्द्वानी में हिंसा भड़की हुई है जिसे संभालने के लिए फ़ोर्स लगाईं गई है। पुलिस प्रवक्ता आईजी निलेश आनंद भरने ने कहा कि हिंसा में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हमारी स्थति पर लगातार नज़र बनी हुई है। कई लोगों को गिरफ़्तारी की गई है। पूरे प्रदेश में संवेदनशील इलाक़ों में भी भ्रमण करने के निर्देश दिए गए है। फोर्स ने हल्द्वानी में मोर्चा संभाला लिया है। छह जिलों से भारी फोर्स मंगाई गई है। वहीं पुलिस ने उपद्रवियों का चिह्नीकरण शुरू कर दिया है। कल तक सेना भी पहुंच जाएगी। डीएम ने कहा कि पंद्रह-बीस दिन से हल्द्वानी में अलग-अलग जगहों पर और उससे पहले भी उच्च न्यायालय के आदेश पर भी अतिक्रमण पर कार्रवाई हुई हैं।
हल्द्वानी में पैरामिलिट्री फोर्स ने संभाला मोर्चा, हालत बेकाबू

