देहरादून : उत्तराखंड में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत और पूर्व आईएफएस अधिकारी किशनचंद के बाद अब आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर भी ईडी ने आज बुधवार को छापेमारी की थी जिसमें कैनाल रोड स्थित उनके घर से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। जिसे गिनने के लिए दो काउंटिंग मशीन मंगवाई गयीं है। आईएफएस सुशांत पटनायक पर पिछले दिनों एक महिला कर्मचारी ने छेड़खानी का आरापे भी लगा था। वहीं, वह प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से हटाए गए थे। उन पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था।
उत्तराखंड : IFS सुशांत पटनायक के घर मिला भारी मात्रा में कैश, नोट गिनने की मशीन आई

