बदायूं : गौरतलब है कि अभी दो दिन पहले बदायूं में सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय का शव घर में मिला था जिसके बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिला सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि ‘उत्तर प्रदेश के बांदा में कुछ हफ्ते पहले एक महिला जज ने इच्छा मृत्यु के लिए मांग की थी और अब ये यूपी के बदायूं में महिला जज का शिव घर में मिला है जब भाजपा राज में महिला जजों की सुरक्षा का ये हाल है तो सोचिए कि एक सामान्य लड़की हर दिन किस भय के साथ जीती होगी। प्रियंका वाड्रा ने और लिखा है कि एनसीआरबी के अनुसार, महिलाओं के खिलाफ अपराध में उत्तर प्रदेश नंबर-1 है। हर घंटे आठ महिलाएं अपराध का शिकार बनती हैं। उप्र महिलाओं के लिए पूरी तरह असुरक्षित हो चुका है, क्योंकि सुरक्षा के सारे बड़े-बड़े दावे सिर्फ विज्ञापनों में हैं। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के आंकड़े यह दिखाते हैं कि सरकार असल में महिला सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीर है।
महिला जज ज्योत्सना की मौत पर एसएसपी आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि परिवार वालों ने हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। पहले परिवार वालों की बात सुनी जाएगी। अगर वह कोई साक्ष्य देते हैं तो उस पर जांच होगी और साक्ष्यों को मुकदमे में शामिल किया जाएगा। अगर हत्या के एंगल पर कोई साक्ष्य नहीं मिलते हैं तो मुकदमे को आत्महत्या में तरमीम कर दिया जाएगा। इससे पहले परिवार वालों से ही बात की जाएगी।

