बर्फबारी के बाद मौसम तो खुला लेकिन परेशानियां बरकरार, 473 सड़कें बंद

शिमला : हिमाचल प्रदेश में छह दिन बारिश-बर्फबारी हुई है और मौसम खुल गया है लेकिन बर्फबारी से काफी परेशानियां अभी भी बरकरार है। धूप खिलने से कुल्लू व लाहौल में हिमखंड गिरने के खतरे को देखते हुए लोगों व सैलानियों को सतर्क रहने को कहा गया है।  जलोड़ी दर्रा और अटल टनल सहित लाहौल घाटी में हिमखंड का सबसे अधिक खतरा है।

जिला के ग्रामीण इलाकों में दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। बसें फस रहीं हैं। एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि मौसम खुलने के बाद संबंधित विभाग मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने में जुटे है। राज्य में मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक तक चार नेशनल हाईवे व 473 सड़कें यातायात के लिए बंद थीं। 398 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट चल रहा है।मंडी  46, लाहौल-स्पीति 153, कुल्लू 68 और चंबा में 61 सड़कें बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *