UP Budget 2024: इतिहास का सबसे बड़ा बजट, आकार 7.36 लाख करोड़

लखनऊ : आज सोमवार 5 फरवरी को यूपी का बजट पेश हुआ है। प्रदेश मुखिया योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा आम बजट विधानसभा में पेश किया गया है। किया। इस बजट का आकार 7.36 लाख करोड़ से ज्यादा का है। आपको बतादें कि राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2022-2023 के लिए लगभग 10 लाख बीमित किसानों को अक्टूबर, 2023 तक 831 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान हुआ है और दिसंबर 2023 तक 2 करोड़ 62 लाख किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से लगभग 63,000 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई है।वित्त मंत्री ने बताया है कि अब  ”डार्क जोन में नए निजी ट्यूबवेल कनेक्शन देने पर लगी रोक हटाई गई है ,इससे अब  एक लाख किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्ष 2023-2024 में अक्तूबर 2023 तक करीब 37 लाख किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए।   गन्ना किसानों को समय से भुगतान किया गया। हम दो लाख करोड़ का निर्यात कर रहे हैं।      बतादें कि वर्ष 2024  का बजट 24 हजार करोड़ रुपये की नई परियोजनाएं लेकर आया हैं। प्रदेश का राजकोषीय घाटा 3.46 फीसदी है। यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है, 7.36 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि “पीएम मोदी ने ‘सबका साथ सबका विकास’ के नारे को लागू किया है और हमारी नीतियां विशेष रूप से युवा महिलाओं, किसानों और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *