बॉम्बे: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग मामले को लेकर लगतार सुर्ख़ियों में हैं। जिस मामलें को समय हो गया है और आर्यन को जद्दोजहत के बाद जमानत भी मिल चुकी थी,इतना ही नहीं आर्थर रोड जेल में लगभग 26 दिन आर्यन ने बिठाये जिसके बाद उन्हें 28 अक्तूबर को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी और 30 अक्तूबर को उनकी रिहाई हुई। आर्यन को जमानत देते हुए कोर्ट ने 14 शर्तें लगाई हैं, जिनमें से एक यह है कि उन्हें हर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच एनसीबी कार्यालय में पहुँचेंगें।
जिस शर्त के तहत आर्यन खान आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के ऑफिस पहुँच चुके हैं। एनसीबी दफ्तर के बाद आर्यन आज कोर्ट में पेश होंगें। उन्हें अपना पासपोर्ट जब्त कराना होगा। अगर वे देश से बाहर जाना चाहेंगे तो इसके लिए अदालत की अनुमति लेनी होगी। इसके अलावा शर्त ये भी है कि आर्यन अरबाज मर्चेंट जैसे दोस्तों और मामले के आरोपियों से संपर्क में नहीं रहेंगें न ही बातचीत करेंगें, मीडिया से दूरी बनाए रखेंगें । आर्यन को आज सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच एनसीबी दफ्तर में पेश होना होगा। आर्यन खान के केस में अब मुंबई पुलिस ने फिरौती के एंगल से जांच शुरू कर दी है। प्रभाकर के बयान के मुताबिक एनसीबी के गवाह किरण गोसावी ने पूजा ददलानी से पैसे के बदले आर्यन को गिरफ्तारी से बचाने की बात कही थी। मुंबई पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट केपी गोसावी के खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है।

