देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। पीएम सुबह करीब 7.55 बजे धाम पहुंचे थे। उन्होंने यहां बाबा की पूजा-अर्चना व जलाभिषेक सबसे पहले किया। प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की मूर्ति का लोकार्पण किया। जिसके बाद पीएम जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह दोपहर 12.30 बजे विशेष विमान से दिल्ली को रवाना हो गए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव एसएस संधू व अन्य लोग एयरपोर्ट पर उपस्थित रहे। इस दौरान सुरक्षा के इन्तेज़ामों पर ख़ासा तैयारी थी। शुक्रवार को केदारनाथ के पुजारी बागेश लिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूजा अर्चना को पूरे विधि विधान से करवाई।इन्हीं पुजारी ने पहले भी पीएम के पांच दौरों मे पूजा करवाई थी। अपने संबोधन के बाद प्रधानमंत्री ने पुरोहितों और मंत्री व भाजपा नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद वह करीब 11.41 बजे धाम से प्रस्थान किया। उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोरोना नहीं होता तो यह और भी ज्यादा होती। उन्होंने उत्तराखंड वासियों की तारीफ़ की और कहा कि संक्रमण से लड़ने में राज्य ने बहुत साहस और हिम्मत दिखाई है।

कोरोना टीकाकरण की पहली डोज में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। ये उत्तराखंड की ताकत है, सामर्थ्य है। पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी अब उसी के काम आएगी, पलायन रुकेगा।इस व्यवस्था और तरक्की के लिए पीएम ने प्रदेश सीएम पुष्कर सिंह को धन्यवाद कहा। कहा कि जितनी ऊंचाई पर उत्तराखंड है वह उतनी ही ऊंचाई हासिल करेगा। इसके बाद उन्होंने बाबा केदारनाथ और आदि शंकराचार्य को नमन कर ‘जय केदार’ के जयकारों के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।पीएम ने आज संबोधन में कहा कि चारधाम सड़क परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है, चारों धाम हाईवे से जुड़ रहे हैं। भविष्य में यहां केदारनाथ तक श्रद्धालु केबल कार के जरिए आ सकें, इससे जुड़ी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यहां पास में ही पवित्र हेमकुंड साहिब जी भी हैं। हेमकुंड साहिब जी के दर्शन आसान हों, इसके लिए वहां भी रोप-वे बनाने की तैयारी है।
पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘जय बाबा केदार’ के जयकारों के साथ अपना भाषण शुरू किया और कहा कि यह भारत की संस्कृति की व्यापकता का आलौकिक दृश्य है। उन्होंने देश के सभी साधु-संतों को प्रणाम किया। कहा कि भारत की महान ऋषि परंपरा है। कहा सभी का नाम लूंगा तो एक हफ्ता लग जाएगा। मैं यहां जब भी आता हूं कण-कण से जुड़ जाता हूं। कहा कि गरुड़चट्टी से मेरा पुराना नाता है। कहा कि गाेवर्धन पूजा के दिन मुझे केदारनाथ दर्शन का सौभाग्य मिला है। केदारनाथ में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। 2013 की आपदा के दौरान मैंने यहां की तबाही को अपनी आंखों से देखा था। इस दौरान केदारनाथ आपदा को याद कर प्रधानमंत्री मोदी भावुक हो गए। कहा कि बरसों पहले जो नुकसान यहां हुआ था, वो अकल्पनीय था। केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब चार सौ करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
आज पीएम ने नरेंद्र मोदी ने दो दिन पहले अयोध्या में मनाए गए दीपोत्सव का जिक्र भी किया और कहा कि भारत का प्राचीन सांस्कृतिक स्वरूप कैसा रहा होगा, आज हम इसकी कल्पना कर सकते हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश में काशी का भी कायाकल्प हो रहा है। विश्वनाथ धाम का कार्य बहुत तेज़ी पर है।

