शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शिष्या से दुष्कर्म के 12 साल पुराने मुकदमे में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद को एमपीएमएलए कोर्ट ने दोषमुक्त बताया है। बाइज्जत बरी किए गए हैं। आज गुरूवार को कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। स्वामी चिन्मयानंद के अधिवक्ता ने बताया कि सारे आरोप झूठे पाए गए हैं। पीड़िता की वकील ने कहा है कि वह अदालत के निर्णय से संतुष्ट हैं।
शिष्या से दुष्कर्म के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री दोषमुक्त, एमपीएमएलए न्यायलय से हुए बरी

