नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया बढ़ती ही जा रही हैं। पहले टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शुरुआती दो मुकाबलों से बाहर हो चुके हैं वहीँ भारत को पहले टेस्ट में हार झेलनी पड़ी। अब टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का भी दूसरे टेस्ट मैच में मैदान में उत्तर पाना मुश्किल लग रहा है क्यूंकि हैदराबाद में पहले टेस्ट के चौथे दिन बेन स्टोक्स ने जडेजा को रन आउट किया था। आउट होने के बाद जब जडेजा आउट हुए थे। तब देखा गया था जैसे उन्हें कुछ दिक्कत हुई है।
दूसरे टेस्ट मैच से क्यों बाहर हुए रवींद्र जडेजा?, किसे मिलेगा मौका ?
अब यह साफ हो चुका है कि उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या है और दूसरे मुकाबले में उनका खेलना मुश्किल हो गया है। पहले मैच में जडेजा के रन आउट होने की वजह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। उनका विकेट मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुआ। दूसरा टेस्ट दो फरवरी से शुरू होने वाला है, भारत के नंबर एक ऑलराउंडर का विशाखापत्तनम में खेलना मुश्किल है।गौरतलब है कि भारत के पहले मैच में रवींद्र जडेजा 87 रनों के साथ शीर्ष स्कोरर रहे और दो पारियों में पांच विकेट भी लिए। जडेजा की हैमस्ट्रिंग मांसपेशियों में खिंचाव आया और दूसरी पारी में तेजी से रन भागने की कोशिश में थे कि रन को वह पूरा नहीं कर सके। बेन स्टोक्स के सटीक थ्रो ने उन्हें पवेलियन लौटा दिया। उन्होंने तुरंत महसूस किया कि उनकी हैमस्ट्रिंग में कुछ समस्या आई है।

