टिहरी : टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक की बीडीसी बैठक में भाग लेने के बाद बस में बैठकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी रवाना हुए। आज बीडीसी की बैठक होनी है। जिला मुख्यालय नई टिहरी से घनसाली की दूरी लगभग 70 किलोमीटर है। ये पहली बार हुआ है कि अधिकारी बीडीसी बैठक में शामिल होने के लिए एक साथ बस में निकले हैं। इससे पहले जब भी बीडीसी बैठक होती थी, सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने वाहन लेकर बैठक में रवाना हुआ करते थे। कलेक्ट्रेट परिसर से आज शनिवार को सभी विभागीय अधिकारी 32 सीटर बस में सवार होकर घनसाली के लिए रवाना हुए। इस पहल के स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
उत्तराखंड में इस जिलाधिकारी ने जीता सभी का दिल,बस में अधिकारियों के साथ किया सफर

