देहरादून : त्योहारी सीजन में कोरोना संक्रमण के खतरे से बचाव के मद्देनज़र उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने अन्य राज्यों से जिले में प्रवेश करने वालों के लिए एसओपी लागू करदी है। बाहरी राज्यों से देहरादून में आने वालों को अनिवार्य रूप से स्मार्ट सिटी वेब पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। यह पंजीकरण करना बाहरी लोगों के लिए आवश्यक होगा।
देहरादून में बाहरी राज्यों से आने वालों को पंजीकरण ज़रूरी

