श्योपुर : अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक बड़ी खुशखबरी आई है इतने बड़े समारोह के बाद आज मंगलवार को खबर है कि कूनो में भी नन्हे मेहमान आए हैं। कूनो नेशऩल पार्क में आज मंगलवार को तीन नए चीता शावकों का जन्म हुआ है। मादा चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है और तीनों ही स्वस्थ हैं। इससे पहले भी ज्वाला चीता ने चार शावकों को जन्म दिया था। जिसमें से तीन शावकों की मौत हो गई है। एक महीने पहले ही नामीबिया से लाई गई मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया था। इससे पहले मार्च 2023 में भी मादा चीता ज्वाला ने चार शावकों को जन्म दिया था।
प्राण प्रतिष्ठा के बाद मिली बड़ी खुशखबरी, हुआ जन्म

