देहरादून : उत्तराखंड में मूल निवास और भू-कानून को लागू करनी की मुहिम के अंतर्गत आज रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि में मन्दाकिनी नदी में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, उत्तराखंड क्रान्ति दल एवं व्यापार संघ द्वारा स्थाई निवास प्रमाण पत्र की प्रतियां प्रवाहित की हैं। वहीं उत्तरकाशी गंगनानी बड़कोट में लोगों ने यमुना नदी में स्थाई निवास की प्रतियां प्रवाहित की हैं।यूकेडी के वरिष्ठ नेता पृथ्वीपाल सिंह रावत ने कहा कि राज्य बनने के 23 साल बाद भी मूल निवास भू-कानून लागू न होना भाजपा कांग्रेस की राजनैतिक नाकामी मिली है। आज पूरे पहाड़ में बाहरी लोगों का वर्चस्व है। व्यापार संघ के प्रदेश संगठन मंत्री मोहन रौतेला ने आक्रोश जाहिर किया है और हमारे नौनिहालों के भविष्य के लिए उत्तराखंड में मूल निवास और भू-कानून की आवश्यकता है। आज इस मुद्दे पर राज्य में हर जगह से आवाज उठ रही है।
Related Posts
हार से हताश हरदा ये क्या कह बैठे ?,सब सुनकर हुए हैरान !
देहरादून : कोंग्रस की हार के बाद से ही उत्तराखंडके पूर्व सीएम हरीश रावत एक बाद एक भावुक बयानों को देते…
उत्तराखंड मतदान में आचार संहिता की उड़ीं धज्जियां,प्रदेश में 203 मुकदमे दर्ज
उत्तराखंड में मतदान के दिन चुनाव आचार संहिता की लोगों ने बहुत ही धज्जियां उड़ाई। इस मतदान के बाद राज्यभर…
मानसून की दस्तक, प्रदेश में आपदा से बचाव की तैयारियां भी तेज
देहरादून : मानसून सीजन शुरू होने के साथ ही आपदा से बचाव की तैयारियां भी होने लग गई हैं। मुख्य…

