नई दिल्ली : अजबोग़रीब खबर सामने आई है कि खराब मौसम के चलते फ्लाइट में विलम्ब होने की वजह से यात्री ने कैप्टन पर हमला कर दिया। आज कल ख़राब मौसम की वजह से ट्रेन फ्लाइट्स लेट हो रहीं हैं। इस बीच दिल्ली में एक विमान के उड़ान भरने में देरी को लेकर एक यात्री इतना नाराज हो गया कि उसने फ्लाइट के कैप्टन पर हमला कर दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें यात्री कैप्टन को घुसा मार रहा है। विमानन सुरक्षा एजेंसी ने इस घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू हुई है। यह घटना तब हुई जब पायलट माइक्रोफोन पर यात्रियों को दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट के कोहरे के चलते लेट होने की जानकारी देने के बीच यात्री ने पायलट को घूंसा मार दिया।दिल्ली पुलिस ने इस घटना पर कहा है कि , ‘आरोपी के खिलाफ हम उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे।’ इंडिगो ने भी यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
यात्री ने पायलट पर किया हमला,वीडियो वायरल

