अभिनेत्री स्वरा भास्कर का एक बार फिर विवादित बयान ,कहा हिन्दू होने पर शर्मिंदा हूं’

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में हैं , बता दें कि विवादों से उनका है।इस बार का मामला यह है कि स्वरा भास्कर ने गुरुग्राम में नमाज पढ़ रहे लोगों के सामने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा जय श्रीराम के नारे लगाने पर रोष प्रकट किया है।
उन्होंने ट्विटर पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘ वो हिंदू होने पर शर्मिंदा हैं. स्वरा के इस पोस्ट पर तुरंत प्रतिक्रियाएं आने लगी। एक यूजर ने लिखा, ‘स्वरा आप 365 दिन शर्मिंदा ही रहती हैं’, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसा पहली बार नहीं है कि आपका ऐसा बयान आया है। अगर आपको इतना ही अपने धर्म से नफरत तो आप इसे बदल क्यों नहीं लेतीं ‘।

एक और यूज़र ने लिखा है कि , ‘आज भारत में हिंदू-मुस्लिम जरूर अलग-अलग नजर आते हैं, लेकिन इस देश दोनों का बराबर का हक़ है ‘ । खबरों की मानें तो सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुरुग्राम का है , इस वीडियो में देखा जा रहा है कि कुछ मुस्लिम जब नमाज़ अदा कर रहे थे तभी अचानक बजरंग दल के कई कार्यकर्त्ता जय श्री राम का नारा लगाते हुए वहां पहुंचे और नमाज़ अदा कर रहे लोगों को परेशां करने लगे।