कृपया पांच जनवरी तक न आएं यहां…, नहीं तो हो जाएगी बड़ी दिक्कत

वृंदावन में एक तरफ वात्सल्य ग्राम में षष्ठीपूर्ति महोत्सव, वहीं दूसरी तरफ नए साल के मद्देनजर आज से ही भक्तों की भीड़ बांकेबिहारी के दर्शन के लिए  पहुँच रही है। भीड़ नियंत्रण की चुनौती और बीते रविवार दो महिलाओं की मौत के मद्देनजर एहतियात बरतते हुए प्रशासन के साथ ही मंदिर प्रबंधन ने लोगों से अगले तीन दिन वृंदावन आने से बचने की अपील की। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति न लाने की हिदायत जारी हुई है। बांकेबिहारी के दर्शनों के लिए 30 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी तक 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुँचने की आशंका है। बीते दिन शुक्रवार से ही देशभर से श्रद्धालुओं के आने का दौर जारी है। शनिवार को वीकेंड के कारण लाखों श्रद्धालु उमड़ेगे।ऐसे में मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगोें को साथ न लाने का कहा गया है। का सुझाव दिया है।  मंदिर में न ठहरने देने और लोगों की सुविधा के लिए 50 अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात किए हैं। एक जनवरी को बांकेबिहारी व अन्य मंदिरों के दर्शनों के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *