ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में यूपी पुलिस पहुंची और ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया। भाजपा नेता की पत्नी चेक बाउंस के मामले में लगातार गायब हैं। महिला की आसपास के क्षेत्र में तलाश जारी है। पुलिस ने बताया है कि यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाने से महिला दरोगा लतेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ज्वालापुर पहुंची और चंद्राचार्य चौक के पास भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य नागर के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। आदित्य की पत्नी मोनिका नागर का चेक बाउंस के मामले में कोर्ट से समन जारी किया गया था। अभी तक वो पेश नहीं हुईं हैं। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर से पुलिस टीम यहां आई थी।
हरिद्वार में भाजपा नेता के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

