भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर काफी चर्चाए जारी है। मुख्यमंत्री की रेस में शामिल तिजारा विधानसभा से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक बाबा बालकनाथ ने एक बयान जारी किया है और इसमें उन्होंने खुद को इस रेस से बाहर कर लिया है। चुनाव परिणाम के बाद मीडिया व सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को सच न माने। अभी मैं इससे दूर हूँ पहले मुझे प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है। बालकनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मुख्यमंत्री पद से खुद का किनारा किया है।
सीएम उम्मीदवार से बाहर हुए बाबा बालकनाथ,पोस्ट से साझा की मन की बात

