आज शुक्रवार को देश के पहले सीडीएस रहे स्वर्गीय बिपिन रावत की दूसरी पुण्यतिथि है। बीते 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के कुन्नूर के नीलगिरी के जंगलों में हेलिकॉप्टर क्रैश में उनका निधन हो गया था। उनके साथ उनकी पत्नी मधुरिका रावत की भी मौत हो गई थी। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय बिपिन रावत को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित। सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- सैन्यधाम उत्तराखंड के गौरव, अदम्य शौर्य और साहस के पर्याय, देश के प्रथम सीडीएस पद्म विभूषण से अलंकृत स्व. बिपिन रावत जी की पुण्यतिथि पर देहरादून में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आठ दिसंबर, 2021 को जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की तमिलनाडु के कुन्नूर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गई थी।
सीडीएस बिपिन रावत की आज दूसरी पुण्यतिथि, मुख्यम्नत्री ने दी श्रद्धांजलि

