प्रदेश में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑटोमेटिक टेस्ट देना पड़ेगा। जिसके लिए 100 रुपये अतिरिक्त यूजर चार्ज भी देय होगा। परिवहन विभाग की नीति में इस बदलाव पर बीते दिन सोमवार को कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। प्रदेश में 21 ड्राइविंग टेस्ट सेंटर बनेंगे। जिनमें से आठ प्रस्ताव परिवहन विभाग ने पास भी हुए हैं। सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी ने कहा है कि अभी तक देहरादून में ऑटोमेटिक टेस्ट सेंटर से टेस्ट के आधार पर ही ड्राइविंग लाइसेंस होते थे, लेकिन प्रदेश में सभी 21 एआरटीओ क्षेत्रों में ऐसे सेंटर तैयार हो रहे हैं।
इनमें से आठ के प्रस्ताव को पास किया जा चुका है। बाकी पर भी काम जारी है। आने वाले समय में इन सेंटर पर टेस्ट के बाद ही डीएल जारी होगा, बिना टेस्ट नहीं। सचिव ह्यांकी ने बताया कि इन सेंटर के संचालन को होने वाले खर्च की भरपाई के लिए ही 100 रुपये यूजर चार्ज का प्रावधान हुआ है।

