तीन राज्यों में भाजपा का डंका, अब सीएम पद के दावेदारों की चर्चा तेज़

गौरतलब है कि चुनावों के नतीजों के बाद हर जगह भाजपा का  डंका बजा है।  क्यूंकि मतदान के नतीजों के बाद भाजपा मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में स्पष्ट बहुमत से जीत गई है। मध्य प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत पाकर 163 सीटें जीती है। वहीं राजस्थान में भाजपा को 115 सीटों पर जीत मिली है। छत्तीसगढ़ में भाजपा 54 सीटें जीतकर सत्ता कब्जाने में सफल हुई। मिजोरम में मतगणना जारी है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कर्जमाफी और मुफ्त शिक्षा जैसे दांव खेले  सफलता हासिल नहीं हुई।  कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में भीतरघात और गुटबाजी से हार मिली है। साथ ही बघेल सरकार पर घोटालों के भी आरोप लगे। खासकर महादेव एप को लेकर विवाद मचा इससे बड़ा असर पड़ा है। मध्य प्रदेश में चुनाव नतीजों के बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल दिल्ली पहुंचे जहां दिल्ली एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत सत्कार किया।

सीएम पद पर दावेदारों के नाम –
चुनाव के रिज़ल्ट के बाद सभी की निगाहें सीएम पद पर लगी है। राजस्थान की बात करें तो यहां कई नामों की चर्चा है। इनमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और महंत बालक नाथ के नामों की चर्चा गरम है। की चर्चा है। अध्यक्ष सीपी जोशी भी इस दौड़ में शामिल हैं।  राजस्थान में सीएम पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राजस्थान बीजेपी प्रमुख सीपी जोशी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *