राम मंदिर : संतों को भेजा गया निमंत्रण,एयरपोर्ट का हुआ निरीक्षण

अयोध्या : आज यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अयोध्या पहुंचे है इस दौरे में आज शनिवार को उन्होंने निर्माणाधीन श्रीराम एयरपोर्ट का निरीक्षण किया है और समीक्षा बैठक करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री रिटायर्ड जनरल वी के सिंह भी उपस्थित रहे। इसके पहले सभी ने हनुमान गढ़ी और फिर रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाई।22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो जाएगा। आपको बतादें कि कार्यक्रम के लिए सबसे पहले साधु-संतों को आमंत्रण भेजा गया। इसके लिए कार्ड तैयार कराए गए हैं।  करीब चार हजार संतों को आमंत्रित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *