देहरादून : चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ आज शनिवार को देहरादून पहुंचे हैं। यहां एफआरआई में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जो देश हमारे साथ आजाद हुए थे उनमें भारत सबसे अधिक भाग्यशाली देश है। मुख्य न्यायाधीश , न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति केशव चंद्र धूलिया मेमोरियल व्याख्यान और कर्मभूमि फाउंडेशन द्वारा आयोजित निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता के पुरस्कार समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे है यहां उन्होंने सम्बोधन में कहा कि भारत सौभाग्यशाली देश है और यहां के लोग भी भाग्यशाली हैं। भारत के सौभाग्यशाली होने के पीछे कहा कि हमारी पवित्र पुस्तक संविधान है। यहां की भाषा यहां के लोग इसे सबसे अलग बनाते हैं।
चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ एफआरआई पहुंचे, संविधान को बताया पवित्र पुस्तक

