कानपूर : मौसम विभाग की माने तो आने वाले तीन दिनों में बारिश होने के आसार है मौसम विभाग ने ये जानकारी यूपी के कुछ शहरों के लिए बताई है। तीन दिन तक बूंदाबादी या मध्यम बारिश की आशंका है। इसके बाद ठंड बढ़ने की जानकारी भी दी गई है। उधर शुक्रवार को हल्की बूंदाबादी से दिन का तापमान गिरा और 26 डिग्री सेल्सियस पर था जबकि बादलों की वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह 15.2 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर तक बादलों में सूरज छुपा था लेकिन कुछ समय बाद मौसम में अचानक बदलाव हुआ और बूंदाबादी से मौसम बदल गया। कल्याणपुर, रावतपुर, कैंट सहित शहर के अन्य इलाकों में 3.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। जैसे-जैसे दिसंबर नजदीक आएगी वैसे-वैसे ठंडक बढ़ती जाएगी।
मौसम विभाग : बारिश के आसार, बढ़ेंगी ठंड

