इस शहर का नया नाम चंद्रनगर….,सरकार ने दी मंजूरी

Firozabad : अब यूपी का फिरोजाबाद इस नाम से नहीं बल्कि अपने नए नाम चन्द्रनगर ने नाम से जाना जाएगा। बीते दिन गुरुवार को हुई नगर निगम कार्य समिति में नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। प्रस्ताव को 12 में 11 सदस्यों का समर्थन मिला है और योगी सरकार से भी जिले का नाम बदलने को लेकर मंजूरी मिलने की खबर उड़ रही है।

निगम कार्य समिति की बीते दिन गुरूवार को हुई बैठक जीवाराम हॉल में सम्पन्न हुई।समय 11 बजे से करीब आधा घंटा देरी से शुरू हुई कार्यसमिति की बैठक में रखे गए 17 में से भवन कर संशोधन संबंधी एक प्रस्ताव ख़ारिज हो गया। निगम कार्यकारिणी की बैठक में शहर के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्तावों को पास कर दिया गया।
यहां अहम था कि दो साल पहले जिला पंचायत में फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर के नाम से पास होने के बाद अब नगर निगम में भी फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर करने पर हरी झंडी देदी गई। नाम परिवर्तन के विरोध में 12 में से कार्यकारिणी के एक सदस्य सपा के पार्षद रेहान ने इसका विरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *