फिर गुलज़ार होगा जोशीमठ, केंद्र ने 1658 करोड़ की योजना को दी मंज़ूरी

देहरादून : गौरतलब है कि प्रकृति की मार से जोशीमठ में हुए भू धसाव से क्या हाल हुआ। अब केंद्र सरकार ने भू धंसाव से ग्रस्त जोशीमठ के पुनर्निर्माण के लिए 1658.17 करोड़ की योजना के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति ने रिकवरी एंड रिकंस्ट्रक्शन योजना को हरी झंडी दिखाई गई। राज्य सरकार को योजना पर सरकार की हां का इंतज़ार था। प्रदेश सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री शाह से प्रस्ताव को मंजूरी देने का अनुरोध किया था। योजना को मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृह मंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है।रिकवरी एवं रिकंस्ट्रक्शन विंडो से 1079.96 करोड़ की केंद्रीय सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार राहत के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से 126.41 करोड़ और राज्य के बजट से 451.80 करोड़ देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *