चंडीगढ़ : पंजाब के दो पूर्व मंत्रियों पर गाज गिरी है और आज गुरूवार सुबह दोनों मंत्रियों ने घरों पर ईडी की रेड पड़ी है। अमलोह में साधु सिंह धर्मसोत और टांडा में संगत सिंह गिलजियां के घर दबिश दी है और दोनों के घरों में तलाशी जारी है। पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के आवास पर ईडी जा धमकी। जालंधर से आई ईडी की एक टीम ने गुरुवार को अमलोह के वार्ड नंबर 6 स्थित धर्मसोत के आवास पर सुबह होते ही रेड मार दी। खबर है कि इस दौरान साधु सिंह अनुपस्थित थे, जबकि उनकी पत्नी और बेटा गुरप्रीत सिंह घर पर ही थे। धर्मसोत को पिछले साल भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। कांग्रेस सरकार में वन मंत्री रहे साधु सिंह धर्मसोत के अमलोह स्थित घर पर आज गुरुवार सुबह ईडी की गाड़ियां और सेंट्रल रिजर्व फोर्स के जवान अचानक आ धमके। रेड धर्मसोत के अलावा जंगलात विभाग के कुछ ठेकेदारों व उनके करीबियों के घर पर भी पड़ी है। रेड सुबह साढ़े छह बजे से जारी है।
दो पूर्व मंत्रियों के घर तड़के अचानक ईडी की दबिश

