अयोध्या : अगले वर्ष की शुरुआत में 22 जनवरी को तीसरे चरण में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन रकहा गया है। उस दिन पूरे देश में उत्सव हो व घर-घर अनुष्ठान हों, ऐसा माहौल होगा। चौथे चरण में देशभर के भक्तों को रामलला के दर्शन कराने की योजना बनाई गई है। यह चरण गणतंत्र दिवस से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलेगा।
22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त मृगषिरा नक्षत्र में दोपहर 12:20 बजे पीएम नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे और इस भव्य समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने के लिए साकेत निलयम में बीते दिन रविवार को संघ परिवार की बैठक रखी गई। समारोह के अभियान को चार चरणों में बांटकर तैयारियों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।पहला चरण आगामी रविवार से शुरू हुआ जो 20 दिसंबर तक चलेगा। समारोह की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके लिए छोटी-छोटी संचालन समिति तैयार की जाएगी साथ ही जिला व खंड स्तर पर 10-10 लोगों की टोली बनाने पर सहमति हुई है।

