IND vs NZ Semi Final : भारत की बल्लेबाजी शुरू,स्कोर 10/0

विश्व कप में ग्रुप राउंड के मुकाबले ख़त्म हो गए हैं वहीँ आज बुधवार को  पहला सेमीफाइनल मैच कहला जा रहा है। इस मैच में मेजबान भारत के सामने न्यूजीलैंड है। दोनों टीमें चार साल बाद एक बार फिर से इस राउंड में आमने-सामने हैं। पिछली बार 2019 में कीवी टीम ने करोड़ों भारतीयों का सपना तोड़ा था और फाइनल में पहुंची थी।

टीम इंडिया उस हार का बदला लेने उतरेगी। उसकी नजर 2011 के बाद फाइनल में पहुंचने पर है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है और भारत पहले बल्लेबाजी शुरू कर चुका है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने पहला ओवर किया। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर 10/0 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *