हरिद्वार: हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शव चंडीदेवी मंदिर पैदल मार्ग के पास जंगल में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की शिनाख्त न होने से पुलिस की सिरदर्द बढ़ गई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि अधीनस्थों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की । महिला की शिनाख्त के लिए प्रयास जारी हैं। पुलिस और सीआईयू टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
चंडी देवी पैदल मार्ग के पास मिला महिला शव, शिनाख्त जारी

