सतना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को सतना और छतरपुर जिले के दौरे पर हैं। वे भाजपा प्रत्याशी ललिता यादव सहित संभागभर के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव सभा लेने छतरपुर पहुंचेंगे। पीएम मोदी आज सतना जिले में हैं। पीएम मोदी के संबोधन के पहले सतना जिले की ज्योति ने बंदूक की नली से बने वाद्ययंत्र से संगीत सुनाया, पीएम मोदी ने ज्योति की काफी तारीफ की और कहा कि जहां एक तरफ दुनिया में युद्ध छिड़ा है, वहीं सतना में बंदूक से संगीत निकल रहा है।
पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि कहा पूरे विश्व में भारत का डंका बजा हुआ है और आपके वोट में त्रिविद शक्ति का साहस है। आपका वोट यहां भाजपा की सरकार बनाएगा और वोट मोदी को मजबूत करेगा। आपका वही वोट एमपी को कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार से 100 कोस दूर कर देगा। मतलब एक वोट तीन कमाल।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता लड़खड़ा रहे हैं। कांग्रेस के पास एमपी के विकास का कोई रोडमैप नहीं है। एमपी के नेताओं को यहां के युवाओं का कोई भविष्य नहीं दिखता। उन्होंने कहा कि ‘मैं जहां भी जाता हूं राम मंदिर की चर्चा होती है। पूरे देश में खुशी की लहर है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस थी, तब देश का पैसा कोयला घोटाला, 2 जी घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाले में जाता था।

