डीएवी में बवाल, पुलिस ने की लाठीचार्ज

देहरादून : आज प्रदेश में छात्र संघ चुनाव के मतदान जारी है। इसी दौरान देहरादून के डीएवी कॉलेज में फर्जी आईकार्ड बांटने का आरोप लगाया गया जिस पर एबीवीपी और आर्यन संगठन के छात्र आपस में भिड़ गए। छात्रों में लात घूसे चल गए। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।  छात्र मुख्य गेट पर एकत्र होकर कॉलेज में प्रवेश करने की जिद पर आ गए और पुलिस केवल वोटरों को ही प्रवेश के लिए जाने दे रही है। कॉलेज प्रशासन ने कुछ फर्जी आई कार्ड भी पकडे गए हैं। एसपी सिटी सरिता डोबाल में इन छात्रों पर मुक़दमा दर्ज करने की बात हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *