उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर आज बुधवार को उपचुनाव हो रहे हैं। मंगलौर सीट पर बसपा विधायक के निधन के बाद से यह सीट खाली थी। जबकि बदरीनाथ सीट पर लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। दोपहर तीन बजे तक बदरीनाथ (चमोली) में 40.05 प्रतिशत जबकि मंगलौर (हरिद्वार) में 56.21 प्रतिशत मतदान हुआ। मंगलौर विधानसभा उप निर्वाचन में अपराह्न 01 बजे तक 44.10 % मतदान हुआ है। वहीं बदरीनाथ विधानसभा में 34.50 प्रतिशत मतदान हुआ है।
तीन बजे तक बदरीनाथ में 40.05 और मंगलौर में 56.21 फीसदी मतदान

