काठमांडू : बीती रात पश्चिमी नेपाल में तीव्र गति के आए भूकंप के बाद मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। बीती रात की अपडेट में करीब 128 लोगों के मरने की खबर थी अबसुबह ताज़ा खबर के मुताबिक़ संख्याबढ़कर 132 हो गई है। वहीं, सैकड़ों लोग इसमें घायल हुए हैं। भूकंप से कई घर ध्वस्त भी हो गए है। नेपाली अधिकारियों ने बताया है कि रुकुम पश्चिम में 37 लोगों की मौत ई है, जबकि जाजरकोट जिले में 95 लोगों की मौत हुई है। भूकंप के बाद से रेस्क्यू फोर्स बचाव अभियान में जुटी है।
नेपाल भूकंप में 132 मौतें, PM ने की मुलाकात
शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे नेपाल के पश्चिमी इलाके में भूकंप के झटके आए और तेजी के साथ लोगों ने महसूस किए भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। वहीं, प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड जाजरकोट पहुंच गए हैं। उन्होंने कल रात क्षेत्र में आए भूकंप से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने भूकंप के कारण हुई जान-माल की हानि पर दुख जताया है।

