लंदन :आज गुरूवार को ब्रिटेन दौरे पर निकले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नेलंदन में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाक़ात की है। दोनों की इस मुलाक़ात आज गुरूवार को ब्रिटिश पीएम के आधिकारिक निवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट, लंदन में है। जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों देशों ने अपने ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक, बहुआयामी और पारस्परिक रूप से लाभप्रद साझेदारी में ढालने में जरुरी विकास हुआ है।रक्षा मंत्री ने इस मुलाक़ात के दौरान ये भी कहा है कि ब्रिटेन और अन्य समान विचारधारा वाले देशों को शांतिपूर्ण और स्थिर वैश्विक नियम आधारित व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भारत के साथ आना चाहिए। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक ने भी व्यापार, रक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दोनों देशों के साथ चलकर काम करने को अपनी सहमती प्प्रदान की है। सुनक ने उम्मीद दी है कि दोनों देशों के बीच चल रहे मुक्त व्यापार समझौते को सफल निष्कर्ष पर लाया जा सकता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन ने प्रकाशित किया था कि चीन का भी अब भारत को लेकर नजरिया बदल चुका है और चीन, भारत को एक उभरती आर्थिक ताकत और रणनीतिक ताकत के रूप में स्वीकार करता है। हम चाहते हैं कि अपने पड़ोसी देशों और दुनिया के अन्य देशों के साथ दोस्ताना संबंध रखें।’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की लंदन में हुई पीएम सुनक से की मुलाकात

