अधिकतर राज्यों में मौसम ने करवट ली है ठंड महसूस होने लगी है वहीँ उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज शुक्रवार से मौसम ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज होगी। आगामी छह नवंबर तक मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की आशंका है। मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार,होगा मौसम ठंडा

