देहरादून :कल शनिवार 4 नवंबर को राजधानी देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगने जा रहा है। परेड ग्राउंड के पास खेल मैदान में ये दरबार लग रहा है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में इजाजत नहीं मिल पाने की वजह से सुरक्षा कारणों के चलते आयोजन स्थल में बदलाव हुआ । परेड ग्राउंड खेल मैदान में दरबार लगाने के लिए खेल निदेशालय से अनुमति मिली है और आज शुक्रवार को हवन पूजा के साथ तैयारियां भी हो चुकी हैं।
राजधानी देहरादून में बागेष्वर बाबा यानी की धीरेन्द्र शास्त्री पधार रहे हैं। श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से इस कार्यक्रम को रायपुर के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में कराया जा रहा था, लेकिन बृहस्पतिवार को रायपुर से कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था।कार्यक्रम के संयोजक निवृत्ति यादव ने जानकारी दी है कि सुरक्षा को देखते हुए रायपुर के स्टेडियम के बजाय अब कार्यक्रम दून के परेड ग्राउंड के पास खेल मैदान में आयोजित होगा। 40 से 50 हजार भक्तों के पहुंचने की संभावना है। चार नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री का दरबार पांच बजे से शुरू होकर रात दस बजे तक चलेगा। यह आयोजन यह आयोजन प्रशासन के लिए काफी भारी मशक्कत का है। देहरादून के साथ ही उत्तराखंड और आसपास के राज्यों से लोग आएंगे।

