बिग बॉस विजेता पर केस दर्ज, बड़ा मामला आया सामने

नोएडा  : सभी जानतें है ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव काफी मुद्दों में घिरे रहते है अभी हाल ही जहां उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी वहीँ अब वो और बुरे फँसे हैं। एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस ने केस दर्ज हुआ है क्यूंकि उन्मपर इल्जाम लगा है कि वो जहरीले सांपों की तस्करी करते है और गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी आयोजित करते हैं। यूट्यूबर के खिलाफ नोएडा सेक्टर 49 में मुकदमा दर्ज हुआ है।

खबर है कि यूट्यूबर एलवीश पर एल्विश ने सापों की तस्करी की है और वह इनके जहर का इस्तेमाल किया करते हैं। आरोपियों के कब्जे से 20 मिलीलीटर जहर और नौ जिंदा सांप भी मिले हैं। इन सांपों में पांच कोबरा, दो दुमुही, एक अजगर और एक रेट स्नेक शामिल है। इन सांपों के जहर का इस्तेमाल पार्टी में होता था। आपको बतादें कि एलवीश के अलावा अन्य और आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं और आईपीसी की धारा-120बी के तहत मामला दर्ज हुआ है। अभी तक एलवीश की तरफ से इस बड़े मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

दरअसल यह मामला सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल में एनिमल वेलफेयर ऑफिसर गौरव गुप्ता ने दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि यूट्यूबर एल्विश यादव अन्य यूट्यूबर सदस्यों के साथ मिलकर स्नेक वेनम और जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते हैं और गैर कानूनी रूप से रेव पार्टियों को ऑर्गनाइज़ भी करते हैं।  एजेंट बनाकर टीम का आदमी भेजा गया जिसकी मदद एलवीश ने की और पुलिस आरोपियों तक पहुँच सकी।

आरोपियों के नाम –
राहुल (32), टीटूनाथ (45), जयकरन (50), नारायण (50) और रविनाथ (45) शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *