सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली अपने जमाने की लोकप्रिय एक्ट्रेस रहीं हैं। हालाँकि उन्होंने अब अभिनय छोड़ दिया है और खुद को लोगों की सहायता के लिए समर्पित किया है। इसी कड़ी में वो हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप पर जीनत अमान के विचारों का समर्थन किया है। इसके बाद वह आलोचनाओं का शिकार हो गईं। सोमी अली ने लिव-इन-रिलेशनशिप पर जीनत अमान की पोस्ट का बचाव करते हुए कहा, ‘जब मैं विंध्याचल में माउंट मैरी में रहती थी, तो जीनत जी मेरी पड़ोसी थीं। जैकी श्रॉफ और आयशा भी पास में ही रहती थे। हम लोग जब शूटिंग के लिए जाते थे, तब मिलते थे। हाल ही में कई लोगों ने उनकी निंदा की है। मैं लिव-इन रिलेशनशिप के बिल्कुल खिलाफ नहीं हूं।’
सोमी ने ये भी कहा है कि ‘मैं इसमें उनका 100 प्रतिशत समर्थन करती हूं। क्योंकि जब आप किसी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में होते हैं, तो आपको एक दूसरे के बारे में पता चलता है। हर सभी की अपनी-अपनी विशिष्टताएं होती हैं। किसी व्यक्ति में ऐसी आदतें हो सकती हैं, जो आपको पसंद हों या नापसंद हों। ऐसे में आप लिव-इन रिलेशनशिप में व्यक्तिगत पसंद और नापसंद के बारे में बहुत कुछ सीख सकते हैं। इससे तलाक की दर कम करने में मदद मिलती है।’सोमी ने कहा, ‘हमने ऐसे कई मामले देखे हैं जहां लोग एक-दूसरे को जाने बिना शादी कर लेते हैं और फिर तलाक ले लेते हैं। यह भारत और पाकिस्तान दोनों में अरेंज मैरिज में काफी आम है।

