राजभवन के बाहर आत्मदाह प्रयास, मचा हड़कंप

बुधवार को राजभवन के बाहर नौकरी में सेवा विस्तार की मांग के लिए कोविड कर्मचारी राजभवन पहुंचे थे जहां कर्मचारियों ने आत्मदाह की कोशिश की। इस दौरान वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों से उनकी झड़प हुई और पुलिस कर्मचारियों को पकड़कर थाने ले गई।कर्मचारियों ने बताया है कि वो अपनी मांगो को लेकर 23 अक्टूबर को राज्यपाल को खून से पत्र भी लिख चुके हैं।  दो दिन पूर्व भी कुछ कर्मचारी पत्र का संज्ञान लेने गए थे लेकिन कुछ जानकारी नहीं दी गई तो बुधवार को कोविड कर्मचारी संतोष राणा, धनवीर रावत, मुकेश शर्मा, ऋषि, विवेक, सुनील अपने साथ पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने राजभवन के बाहर पहुंचे। जहां पहलसे ही पुलिस तैनाती थी।  यहां से पुलिसकर्मी कर्मचारियों को कैंट थाने लाए और मेडिकल जांच के बाद कोविड कर्मचारियों को जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में पेश किया और कर्मचारियों पे शांति भंग करने के आरोप में धारा 151, 116, 107 के तहत कार्रवाई हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *