करवा चौथ की तैयारियों से बाज़ार हुए गुलज़ार, महिलाओं ने लगाई मेहंदी- सजना के मन भाने को तैयार

करवा चौथ पर्व पर बाजारों में चहल-पहल बनी हुई है। कई दिनों पहले से ही सुहागनें तैयारियों में जुटी हैं। अलग अलग शहरों के बाजारों की रौनक लगी हुईं हैं आज क्यूंकि करवा चौथ आने में बस एक दिन शेष है आज मंगलवार सुबह से ही काफी भीड़  उमड़ी है।  महिलाएं आज मेहंदी लगवा रही हैं। महिलाओं ने करवाचौथ के लिए करवा, कलश, थाली, मां करवा की फोटो, माता की चुनरी की खरीदारी की है और सरगी में खाने के लिए तरह तरह की मिठाइयां भी खरीदी हैं।

महिलाएं साड़ी, सूट, सोने-चांदी और सैंडल और पर्स -आर्टिफिशियल जूलरी भी खूब खरीदती दिख रही हैं। चूड़ियों की दुकानों पर काफी भीड़ दिखी। वहीं, नई दुल्हनें भी पहले करवाचौथ को खासी खुश और उत्साहित हैं।महिलाएं ब्यूटी पार्लर में फेशियल, मेनिक्योर, पेडिक्योर और नेल एक्सटेंशन भी करवा रहीं हैं।  दुल्हन की तरह सजनें को तैयार हैं सुहागने।

 
ज्वेलरी की दुकानों पर सिल्वर के नक्काशी से जेड हुए कर्वे अब काफी ट्रेंड में हैं महिलाओं ने अधिकतर खरीदारी ऐसे ही कौरवों की है। ये बाजारों में 20 हजार से लेकर 90 हजार रुपये तक है। बाजार में मिट्टी के करवे की काफी काफी मांग है। जो कि 200 से लेकर 700 रुपये तक बिक रहे हैं।साड़ी की बात की जाए तो महिलाओं ने कई  दिनों पहले से ही ज्यादातर ऑर्गनेजा, सिल्क, बनारसी, जॉर्जट, बनारसी, शिफॉन, कांजीवरम साड़ियां खरीदी हैं जिनका ट्रेंड अभी काफी इन है। दुकानदार बताते हैं कि करवाचौथ पर लाल, हरे, और पीले रंगों की चूड़ियों की मांग अधिक होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *