करवा चौथ पर्व पर बाजारों में चहल-पहल बनी हुई है। कई दिनों पहले से ही सुहागनें तैयारियों में जुटी हैं। अलग अलग शहरों के बाजारों की रौनक लगी हुईं हैं आज क्यूंकि करवा चौथ आने में बस एक दिन शेष है आज मंगलवार सुबह से ही काफी भीड़ उमड़ी है। महिलाएं आज मेहंदी लगवा रही हैं। महिलाओं ने करवाचौथ के लिए करवा, कलश, थाली, मां करवा की फोटो, माता की चुनरी की खरीदारी की है और सरगी में खाने के लिए तरह तरह की मिठाइयां भी खरीदी हैं।
महिलाएं साड़ी, सूट, सोने-चांदी और सैंडल और पर्स -आर्टिफिशियल जूलरी भी खूब खरीदती दिख रही हैं। चूड़ियों की दुकानों पर काफी भीड़ दिखी। वहीं, नई दुल्हनें भी पहले करवाचौथ को खासी खुश और उत्साहित हैं।महिलाएं ब्यूटी पार्लर में फेशियल, मेनिक्योर, पेडिक्योर और नेल एक्सटेंशन भी करवा रहीं हैं। दुल्हन की तरह सजनें को तैयार हैं सुहागने।

