पूर्व सीएम अस्पताल में भर्ती, CBI ने वहां जाकर थमाया समन

जौलीग्रांट अस्पताल में पूर्व सीएम हरीश रावत भर्ती है।  जहां उनके पास सीबीआई का समन पहुंचा है। पूर्व सीएम हरीश रावत को समन देने सीबीआई अस्पताल ही पहुंच गई। पूर्व मंत्री रहे हरक सिंह रावत को भी सीबीआई ने उनके आवास पर जाकर समन थमाया। अस्पताल में समन देने पहुंची सीबीआई को लेकर हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया पर इसको साझा किया है।

 हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा ‘आज जौलीग्रांट हॉस्पिटल में मेरे स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एक बड़ी महत्वपूर्ण संस्था भी आई, #CBI के दोस्त आये और उन्होंने मुझे एक #नोटिस सर्व किया, तो मुझे बड़ा ताज्जुब हुआ। मैंने कहा जिस दिन हॉस्पिटल में लोग स्वास्थ्य का हाल-चाल पूछने आ रहे हैं तो सीबीआई को लगा होगा फिर कहीं कि मुझसे, देश की अखंडता, एकता, सुरक्षा और लोकतंत्र को कुछ ज्यादा खतरा है, इसलिये हॉस्पिटल में ही उन्होंने मुझे नोटिस सर्वे किया है, वाह CBI  !!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *