खाई में गिरी स्कूटी, एक की मौत

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा हुआ है जहां मूल्यागांव के पास एक स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है और दूसरे घायल का बेस अस्पताल श्रीकोट में इलाज जारी है।  बीती बुधवार देर शाम हुए हादसे के बाद थाना देवप्रयाग पुलिस व एसडीआरएफ ने घायलों को रेस्क्यू किया और श्रीनगर की तरफ दो युवक एक स्कूटी पर सवार होकर देवप्रयाग की तरफ रवाना हुए बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यागांव के समीप स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई  इसके बाद दोनों ही  युवक घायल हो गए घटना की खबर थाना देवप्रयाग पुलिस व एसडीआरएफ को दी गई जिसके बाद की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को रेस्क्यू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *