आज़म खां के समर्थन में उत्तरी कांग्रेस, जेल मिलने जाएंगे ये नेता

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपनी टीम के साथ बृहस्पतिवार को सीतापुर जेल में सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां से मिलने पहुंचेंगे । कांग्रेस लगातार अल्पसंख्यक नेताओं से कनेक्शन बनाने में जुटी हुई है। अजय राय की यह मुलाकात भी  इसी का बड़ा कारण बताई जा रही है।  अजय राय ने कहा है कि भाजपा सरकार ने गलत तरीके से आजम खां पर निशाना बनाया है। ऐसे में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक वरिष्ठ नेता के साथ हुए उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। आजम खां के साथ अन्याय किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *