किसानों को दीवाली का तोहफा, मिली मंजूरी

दिवाली से पहले सरकार ने किसानों को बड़े तोहफे का एलान किया है। आज बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए फायदेमंद फैसले की मंजूरी मिली है। केंद्रीय मंत्री ने किसानों के हित को ध्यान में देते हुए, खाद सब्सिडी को मंजूरी दी है। सूत्रों के मुताबिक़, सरकार की तरह से न्यूट्रिएंट बेस्ड फर्टिलाइजर सब्सिडी को इजाजत दी है।

इससे सरकार के ऊपर 22000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। मंत्रिमंडल ने फॉस्फेटयुक्त और पोटाशयुक्त उर्वरकों पर रबी मौसम, 2023-24 (01.10.2023 से 31.03.2024 तक) के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी एनबीएस दरों को मंजूरी दी है। आगामी रबी सीजन 2023-24 में एनबीएस पर 22,303 करोड़ रुपये के खर्च की आशा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *