राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री फिर आ रहे उत्तराखंड, दोबारा जल्दी आने का क्या है कारण ?

हाल ही में उत्तराखंड दौरा क्र वापस हुए पीएम मोदी के फिर से राज्य में आने की खबर है।  इस बार पीएम मोड दीवाली के आस पास केदारनाथ बाबा के दर्शन करने पहुँच सकते हैं। खबर है की जल्द ही राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री का दौरा हो सकता है। इस बार राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी। उनके नवंबर माह के पहले हफ्ते में उत्तराखंड दौरे पर आने की खबर है। शासन-प्रशासन उनके दौरे की तैयारियों को लेकर एक दौर की बैठक कर चुका है।

उनसे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का दौरा होना है ,धनखड़ 26 अक्टूबर कल गुरूवार को को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की वनों पर संयुक्त राष्ट्र फोरम की तीन दिवसीय बैठक का उदघाटन करने वाले हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आठ नवंबर को उत्तराखंड आ सकती हैं।

द्रोपदी मुर्मू को श्रीनगर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में आने का निमंत्रण भेजा गया है। राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में जब भाग लेने आएंगी तो इस दौरान वह राज्य स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करेंगे।पहले दौर की बैठक हो चुकी है। तैयारियों को लेकर जल्द दूसरे दौर की बैठक होगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नवंबर महीने में दिवाली के आसपास बाबा केदार के दर्शन करने आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *