देहरादून : सृजित पदों के बराबर आवेदक न आने की वजह से दो-तीन बार रोजगार मेला स्थगित कर चुके आज देहरादून में क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग का रोजगार मेला कोरोना संक्रमण की वजह से करीब पांच महीने बाद आयोजित किया गया। मेले में नौकरी की खोज कर रहे भारी संख्या में युवा तबका इकठ्ठा हुआ। इस बार रोजगार मेले में 23 निजी कंपनियों के करीब 400 पदों पर रोजगार के अवसर हैं। सोमवार शाम तक 450 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। आपको बतादें की अभी भी अभ्यर्थी मौके पर पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने आज से शुरू हुए इस जॉब एक्सपो के लिए बताया कि मेले में कोरोना गाइडलाइन का पालन हो इसके लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। मेले के दिन भी अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस बार आवेदकों की संख्या 500 करीब होने की उम्मीद है।
आज से आयोजित इस जॉब एक्सपो में करीब कंपनियों की संख्या 16 से बढ़ाकर 23 है। किसी भी सूरत में मेले को स्थगित नहीं किया जाएगा। युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार मिले इसके लिए पूरी तैयारियां हैं।
400 पदों पर भर्तियां लेकर देहरादून में आज से आयोजित हुआ रोजगार मेला

