सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बांटे स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड,अन्नोत्सव का भी किया शुभारम्भ

देहरादून : आज जहाँ एक तरफ उत्तराखण्ड सीएम पुष्कर सिंह धामी बालिकाओं को सम्मानित करने जा रहे हैं वहीँ आज प्रदेश में (सोमवार) को अन्नोत्सव और प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड भी वितरित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों में प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगें। 
आपको बतादें कि आज अन्नोत्सव कार्यक्रम का प्रथम चरण है। जिसके तहत प्रदेश प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राज्य में अन्नोत्सव कार्यक्रम का प्रथम चरण का शुभारंभ करेंगें। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे। अन्नोत्सव के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती के साथ पालन हो रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *