रुड़की में कांग्रेस ने निकाली किसान सम्मान यात्रा,सरकार पर हमला

पूर्व सीएम हरीश रावत की अध्यक्षता में कांग्रेस की तरफ से नारसन बाॅर्डर से रुड़की तक कांग्रेस किसान सम्मान यात्रा निकाली गई।  ट्रैक्टर और कार से कांग्रेसी व किसान बॉर्डर से निकले।यहां वक्ताओं ने किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। बीते दिन बृहस्पतिवार को नारसन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किसान यात्रा शुरू हुई है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि किसानों के मांगपत्रों पर प्रदेश सरकार को कोई फरक नहीं पड़ रहा है। भाजपा के शासन में सबसे अधिक किसान शोषित और प्रताड़ित है। जिले में आई आपदा से किसानों की हजारों बीघा फसलें चौपट हो गयीं हैं।
कांग्रेस ने इस दौरान कहा कि सरकार जो मुआवजा दे रही है वह ऊंट के मुंह में जीरे की तरह है। जलभराव से किसानों और व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है हुआ है लेकिन सरकार ने किसी की कोई खबर नहीं ले रही है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा किसानों की हालत दयनीय है। बाढ़ ने भारी नुकसान कर दिया है और सरकार ज़िम्मेद्दारी से मुँह मोड़ रही है।

किसान पहाड़ का हो या फिर मैदान का। उनके दर्द से सरकार का कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार से किसानों का कर्ज माफ करने और आर्थिक सहायता दिए जाने की अपील की है और यात्रा नारसन से शुरू होकर लिब्बरहेड़ी और मंगलौर होते हुए रुड़की में एसडीएम चौक पर पहुंची।इस यात्रा में विधायक ममता राकेश, अनुपमा रावत, फुरकान अहमद, वीरेंद्र जाती, रवि बहादुर, महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह, रामयश सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्रीगोपाल नारसन, सुधीर शांडिल्य, सुभाष सैनी आदि सभी उपस्थित रहे।इस यात्रा के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी, संत रविदास, डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हें नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *